Advertisement

खाटू श्याम बाबा के उत्सव पर निकला निशान यात्रा

-खाटू श्याम बाबा के उत्सब पर निकला निशान यात्रा

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

खाटू श्याम बाबा के उत्सब जन में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्याम संकीर्तन मंडल द्वारा बिशाल निशान यात्रा निकाला। गाजा बाजा के साथ निकली इस यात्रा में मारबाड़ी समाज के सैकड़ों महिला तथा पुरुष ने भाग लिया। भानु चौक से निकला निशान यात्रा मारबाड़ी सेवा सदन में समाप्त हुआ।

निर्मल चौधरी की अध्यक्षता में निकली इस निसान यात्रा में प्रमोद कुमार अग्रवाल, उद्योगपति तथा समाजसेवी ओम प्रकाश सराफ के अलावा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेता सह हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय भी उपस्थित थे।
रात में भजन संध्या भी आयोजित किए गयेहै।