कोलकाता – हावड़ा के गंगा घाटों पर मिनी बिहार जैसा नजारा, हजारों छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य
कोलकाता।संवाददाता।
सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे और चौथे दिन रविवार शाम वह सोमवार सुबह में बड़ी संख्या में छठव्रतियों ने यहां अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्य और उदीयमान सूर्य यानि उगते सूर्य को पहला और दूसरा अर्घ्य अर्पित किया।भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिए राजधानी कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, आसनसोल समेत बंगाल के विभिन्न हिस्सों में नदियों एवं तालाबों के किनारे छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।














