Advertisement

केनरा बैंक के एस.के. नगर शाखा में हुआ सिक्का एवं नोट विनिमय मेला आयोजित

–केनरा बैंक के एस.के. नगर शाखा में हुआ सिक्का एवं नोट विनिमय मेला आयोजित

पटना के एस.के. नगर स्थित केनरा बैंक शाखा द्वारा आज सिक्का एवं नोट वितरण–विनिमय मेला का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य ग्राहकों को नए नोट उपलब्ध कराना तथा पुराने और क्षतिग्रस्त नोटों के विनिमय की सुविधा प्रदान करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भाग लिया और बैंक की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में श्रीकृष्णा नगर शाखा के प्रबंधक अमर कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक उमेश चौधरी, उदय कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह, एवं संजय प्रसाद अस्सिटेंट जनरल सेक्रेटरी केनरा बैंक ऑफिसर एसोसिएशन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्यालय पटना के उप महाप्रबंधक विकास भारती ने शिरकत की।

प्रबंधक अमर कुमार ने बताया कि यह पहल आरबीआई के निर्देशों के अनुरूप की गई है, ताकि ग्राहकों को छोटे नोट और सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि अक्सर बाजार में छोटे नोटों और सिक्कों की कमी महसूस की जाती है, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस मेले के माध्यम से ग्राहकों को पुराने नोट बदलने और नए नोट प्राप्त करने की सुगम सुविधा दी गई।

उन्होंने यह भी बताया कि बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे बैंकिंग सेवाएं और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बन सकें।

इस अवसर पर अमित राज, अल्का कुमारी, शिवानी शर्मा, निशांत कुमार, कमल नयन किंकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।