Advertisement

कृष्णा देवी उर्फ कृष्णा बम जी का सम्मान ब्रह्मर्षि विकास संगठन मुजफ्फरपुर द्वारा किया गया।

दिनांक _28/12/2025

सादर प्रकाशनार्थ,

-कृष्णा देवी उर्फ कृष्णा बम जी का सम्मान ब्रह्मर्षि विकास संगठन मुजफ्फरपुर द्वारा किया गया।

अद्भुत महाशक्ति की अधिष्ठात्री 72 वर्षीय श्रीमती कृष्ण देवी उर्फ कृष्णा बम जो वर्ष 1982 से श्रवण माह के प्रत्येक सोमवार को सुल्तानगंज से मां गंगा का जल लेकर देवघर भोले बाबा पर डांक कांवर (यानी लगातार,बिना रुके चल कर) के रूप में जलाभिषेक करती आ रही है।आपको ज्ञात हो कि उन्हें सरकार द्वारा उस दौरान स्कॉट मिलती है जो देवघर तक पहुंचाती है।रास्ते में दोनों और से प्रत्येक जगह पर स्थानीय लोग और साथ चल रहे कांवरिया बन्धु पंक्तिबद्ध होकर उनका दर्शन ,करते है तथा आशीर्वाद प्राप्त करते है।


महाशिव की शक्ति उन्हें प्राप्त है,जो गंगोत्री से गंगा जल लेकर पैदल चलकर रामेश्वरम बाबा पर चढ़ा चुकी है,कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर चुकी है।नर्मदा से जल लेकर महाकालेश्वर में बाबा को चढ़ा चुकी है।पाकिस्तान जाकर हिंगलाज माता की दर्शन कर चुकी है। द्वादश ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की यात्रा भी कर चुकी है।
ऐसे महादेवी को ब्रह्मर्षि विकास संगठन मुजफ्फरपुर की ओर से सम्मानित करते हुए और आशीर्वाद प्राप्त करते हुए हर्ष हो रहा है।
भाग लेने वालों में सर्वश्री सुनील कुमार,अमित कुमार, प्रश्नुन कुमार,राजेश कुमार, रुन्नू कुमारी,एवं प्रज्ञा कुमारी प्रमुख है।
सादर।

अमित कुमार,मीडिया प्रभारी
ब्रह्मर्षि विकास संगठन मुजफ्फरपुर