Advertisement

कुढ़नी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

-कुढ़नी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि विवाहिता की ससुराल वालों द्वारा लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। सूचना मिलने पर कुढ़नी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, मृतका के परिजनों द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

#मुजफ्फरपुर #कुढ़नी #केरमागांव #विवाहितामौत #संदिग्धमृत्यु #हत्याकाआरोप #एसकेएमसीएच #बिहारन्यूज #क्राइमअपडेट #पुलिसजांच