-कार्यवाई के डर से बन्दरा प्रखण्ड के कई जांच केंद्रों में लगा रहा ताला
बन्दरा।दीपक।
सरकार के निर्देश पर की गई छापेमारी की कार्यवाई में सोमवार को जहां प्रखंड क्षेत्र के हरपुर में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया, वही मंगलवार को भी प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न जांच केंद्रों के खिलाफ जांच टीम के सदस्यों ने कार्रवाई के दृष्टिकोण से जांच की कार्यवाई की गई।जांच एवं कार्यवाई के डर से दूसरे दिन प्रखण्ड क्षेत्र के जांच केंद्रों पर ताला बंद कर संचालक एवं कर्मी गायब रहे। सूत्रों का बताना है कि क्षेत्र के कई केंद्रों पर से मंगलवार बाकी सुबह आंधी-पानी के दौरान उसके नाम का बोर्ड भी बदल या हटा दिए गए हैं ताकि कार्यवाई के जद से बचा जा सके। प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद ने मंगलवार को बताया कि सरकार एवं वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में विभिन्न बिंदुओं पर जांच की कार्रवाई की जा रही है। हरपुर में जहां एक अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र को सील कर दिया गया है एवं इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के बाकी हिस्सों में भी संचालित जांच केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के डर से कई संचालक अपने सेंटर को बंद कर फरार हो गए, बावजूद उनका डिटेल खंगाला जा रहा है। किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि विभिन्न इलाकों में संचालित जांच केंद्रों का डिटेल्स खंगाला जा रहा है।

अल्ट्रासाउंड,पैथोलॉजी समेत सभी तरह के जांच केंद्रों के खिलाफ जांच की कार्यवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई जांच टीम में स्थानीय बीडीओ, थाना अध्यक्ष, चिकित्सा पदाधिकारी तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को शामिल किया गया है।










