–कांटी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, कई गंभीर घायल
मुजफ्फरपुर।कांटी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने इलाके में सनसनी फैला दी। एनएच-27 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप एक दर्दनाक दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लसगरिपुर में हुए दूसरे हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मृतक की पहचान सत्येंद्र राम (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता अकलू राम, ग्राम पखनाहा श्रीराम, मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक मुजफ्फरपुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही कांटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
वहीं, लसगरिपुर में हुए दूसरे हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों में चीख-पुकार और मातम का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।













