-कांटी – मड़वन के हर घर में बनाएंगे जदयू का सदस्य: अजीत
मुजफ्फरपुर।संवाददाता।
***********************************
राज्य के पूर्व मंत्री व जनता दल यूनाइटेड के कांटी से विधायक अजीत कुमार ने कहा की कांटी विधानसभा क्षेत्र के कांटी व मड़वन प्रखंड के हर घर में जदयू का सदस्य बनाकर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हांथ मजबूत करेंगे । इसके लिए कार्यकर्ता साथी तेजी से सदस्यता अभियान चलाएं तथा 15 जनवरी से पूर्व 21सौ सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करें।
उक्त बातें श्री कुमार ने सोमवार को मड़वन प्रखंड मुख्यालय स्थित पूर्व सरपंच मनोज सिंह के आवासीय परिसर में जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता व अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा । उन्होंने कहा कि हमें हर बूथ पर सक्रिय सदस्य बनना है। इस क्रम में गांव का कोई भी परिवार जदयू के सदस्य बनने से वंचित न रहे इसका पूरा ख्याल रखना है।

श्री कुमार ने जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए 12 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को हर एक पंचायत का अलग-अलग दायित्व सौपा। बैठक में श्री कुमार ने सभी 14 पंचायत के लिए प्रथम चरण में 50 हजार प्राथमिक सदस्यों का सदस्य रशीद कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से इंदल शाह , पूर्व मुखिया रणजीत सिंह, मोतिउर रहमान, रवि कुमार शाह , विजय शाह, संजय शाह ,अजय चौधरी ,सुधीर कुमार सिंह, विनोद शर्मा , हरि नंदन राम ,जय किशन कुमार चौहान , दिनेश पासवान, संतोष गुप्ता, उप मुखिया प्रेम कुमार सिंह, भरत महतो, राजदीप शाह, पंचायत समिति सदस्य नीलू देवी, केतु सिंह, मुन्नीलाल सहनी, नवल सिंह, कामेश्वर राय ,भिखर रजक, प्रेम शंकर राय, सकलदेव राय, रघुनाथ सहनी आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे, जिन्हें सदस्यता अभियान का मुख्य रूप से जिम्मेदारी सोपा गया।







