Advertisement

कलश शोभा यात्रा के साथ चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ, 251 कन्याओं ने भरी जलयात्रा

–कलश शोभा यात्रा के साथ चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ, 251 कन्याओं ने भरी जलयात्रा

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक।
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत बंदरा पंचायत वार्ड-05 स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
गाजे-बाजे, घोड़ा-गाड़ी के साथ हाथ एवं माथे पर कलश ली हुई कन्याओं का जत्था बूढ़ी गंडक नदी के रतवारा घाट पहुंची, जहां आचार्य रौशन झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना एवं जलबोझी कराई गई। इसके बाद 251 कन्याओं का जत्था विभिन्न गांवों से होते हुए बन्दरा ब्रह्मस्थान यज्ञ स्थल पहुंची।


मुख्य आयोजक अनीस कुमार, जयप्रकाश कुमार, विमलेश राय, सुमित कुमार, प्रशांत शुक्ला, नवीन ओझा व सुनील ओझा ने बताया कि चार दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार दोपहर सुंदरकांड पाठ एवं सत्यनारायण भगवान की पूजा आयोजित हुई। बुधवार से 24 घंटे का संगीतमय श्रीराम नाम अष्टयाम महायज्ञ प्रारंभ होगा, जिसक समापन गुरुवार को संध्या झांकी शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। रात्रि में राम विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा तथा शुक्रवार रात रामकलेवा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
धार्मिक आयोजन में संतोष कुमार, भोला राय, लखन ठाकुर, सिंधु ठाकुर, राजेश सहनी, विकास कुमार, राजन कुमार, अमन कुमार सहित ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा जा रहा है।