Advertisement

औषधिय पौधों एवं हरबेरियम प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित

-औषधिय पौधों एवं हरबेरियम प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित

संवाददाता।मुजफ्फरपुर।

एमडीडीएम कॉलेज में वनस्पति विज्ञान के स्नातकोत्तर विभाग में आज औषधिय पौधों व हरबेरियम प्रदर्शनी प्रतियोगिता का कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ श्वेता यादव के नेतृत्व में हुआ । इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने कई औषधीय पौधों जैसे आवाला, मीठी नीम, ड्रैगन फ्रूट, भृंगराज, अपराजिता, तुलसी आदि पौधों के औषधीय गुणों से अवगत कराया प्रतियोगिता में औषधि पौधा प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर खुशी, संजना द्वितीय, मनीषा व निधि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।

हरबेरियम प्रतियोगिता में चंचल को प्रथम, नेहा द्वितीय तथा वासंती और अनामिका को तृतीय स्थान प्राप्त ह इस अवसर पर डॉ विभा रानी डॉक्टर कुसुम कुमारी शर्मा डॉ राकेश रंजन डॉक्टर नवनीता, डॉ अर्चना गुप्ता डॉक्टर वर्षा, डॉक्टर मुबाशिरा सदफ तथा डॉ रचना आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तकर कर्मचारी भी उपस्थित थे।प्रतियोगिता कार्यक्रम में अन्य छात्राएं सुरभि अनामिका अंबिका तनु अनुष्का ज्योति नंदिनी आदि छात्राएं भी उपस्थित थी।