-पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम,स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा पुरुष नसबंदी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
औराई।संवाददाता।
पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंर्तगत मुजफ्फरपुर जिले के औराई स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा पुरुष नसबंदी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।चिकित्सा पदाधिकारी अनुपम कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुई।

इस औराई स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर, जीएनएम,एएनएम और आशा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान भव्य तरीका से कार्यक्रम में प्रस्तुति एवं जागरूकता को लेकर आकर्षण बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। आकर्षक रंगोलियां भी बनाई गई थी।चिकित्सकों ने पुरुष नसबंदी को लेकर जागरूकता पर बल दिया। वहीं पंचायत एवं वार्ड स्तरों पर लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया।
















