औरंगाबाद में छठ पर हादसा: ई-रिक्शा कुएं में गिरा, 2 की मौत और 6 घायल
औरंगाबाद।
औरंगाबाद में एक दुखद हादसा हुआ। एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।












