Advertisement

एसकेएमसीएच थाना का नगर पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

-एसकेएमसीएच थाना का नगर पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

मुजफ्फरपुर।
शुक्रवार को नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी ने एसकेएमसीएच थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की।
इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने थाने में रखे रजिस्टर, केस रिकॉर्ड और अन्य प्रशासनिक कार्यों का जायजा लिया तथा पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और कार्यप्रणाली को लेकर भी जानकारी प्राप्त की।


निरीक्षण के क्रम में निर्माणाधीन नए थाना भवन के कार्यों की प्रगति का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
हालांकि एसकेएमसीएच परिसर में लंबे समय से चल रहे कथित दलाली के मुद्दे पर इस निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की जांच या कार्रवाई नहीं किए जाने की चर्चा भी लोगों के बीच होती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में दलालों की सक्रियता पर भी प्रशासन को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।