-एलपीजी गैस की समस्या व समाधान को लेकर जिला प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर बनाए गए जिला नियंत्रण कक्ष का पूर्वी चंपारण जिला के प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नियंत्रण कक्ष में संधारित पंजी को देखा एवं सभी जरूरी जानकारी प्राप्त की। उनके द्वारा नियंत्रण कक्ष के कार्य पर संतोष व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा ,नगर आयुक्त आशीष कुमार एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजय बहादुर सिंह उपस्थित थे।











