-एमडीडीएम की शिक्षिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मिला बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड
मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. सरिता कुमारी एवं सहायक प्राध्यापिका डॉ. कुमारी दीपमाला (गेस्ट) को बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कॉलेज ऑफ होम साइंस, निर्मला निकेतन (ऑटोनॉमस) मुंबई द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में प्रदान किया गया। यह अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 16 और 17 जनवरी,2026 को मुंबई में हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी। पुरस्कार 17 जनवरी,2026 को प्रदान किया गया। कॉन्फ्रेंस का विषय “Enhancement of Quality of Life: Echoes of the Past, Vision for a Sustainable Resilient Future” था।

डॉ. सरिता कुमारी और डॉ. कुमारी दीपमाला को यह सम्मान उनके शोध पत्र “Environmental and Sustainability: A Systematic Review and Synthesis” के लिए दिया गया। इस शोध में वर्ष 2005 से 2025 तक पर्यावरण और सतत् विकास से संबंधित शोध पत्रों का गहन विश्लेषण किया गया है। शोध में पर्यावरण संरक्षण के साथ सतत विकास को जारी रखने के तरीकों तथा इससे जुड़ी सरकारी नीतियों का विस्तार से वर्णन किया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देश और विदेश से लगभग ढाई सौ शोध पत्रों की प्रस्तुति की गई। स उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अल्का जायसवाल ने दोनों शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।








