Advertisement

एड्स एक लाइलाज बीमारी है, इससे बचाव के उपाय को समाज में करें साझा : प्राचार्य

चंपारण की खबर::
-एड्स एक लाइलाज बीमारी है, इससे बचाव के उपाय को समाज में करें साझा : प्राचार्य

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

मोतिहारी मुंशी सिंह महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के ऑफिस में मुंशी सिंह महाविद्यालय, लक्ष्मीनारायण दूबे महाविद्यालय और श्रीनारायण सिंह महाविद्यालय के स्वयंसेवकों को प्राचार्य प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार एवं वरिष्ठ शिक्षक प्रो.(डॉ.) मृगेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया। बता दें कि बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित एड्स की जानकारियों से संबंधित प्रतियोगिता में इन छात्र छात्राओं ने भागीदारी की थी और विभिन्न प्रश्नों का भावन कर पुरस्कार जीते थे। यह पुरस्कार पुस्तकों के रूप में बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा भेजी गई हैं। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है । इससे बचाव ही एकमात्र उपाय है।

आप लोगों को हर हाल में इससे बचाव के प्रयत्नों की जानकारी आपस में साझा करने के अलावा समाज को भी बताना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक प्रो.मृगेंद्र कुमार ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया।इन विजेता छात्र छात्राओं अगले एक बरस तक उपयोगी पुस्तकें मिलती रहेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना,मुंशी सिंह महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अमित कुमार, एल. एन डी.महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अरविंद,और शफीकुर्रहमान भी उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण के क्रम में जिला सत्र पर विजेता रहे छात्र छात्राओं में एम. एस. कॉलेज की सोनाक्षी कुमारी और श्रीमति मिश्रा, एलएनडी कॉलेज के शुभम कुमार झा, मौसम कुमारी, आदर्श कुमार, संदीप कुमार, रोहित कुमार, शुभांगी भारती और सुमित कुमार, एसएनएस कॉलेज की नंदिनी कुमारी तथा महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजू यादव के नाम प्रमुख रूप में उल्लेख है। इन सभी छात्र छात्राओं को प्राचार्य ने बधाई दी। यह जानकारी प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार ने दी है।