-एक माह पूर्ब फरार दो युवती को पुलिस ने किया बरामद
वैशाली / सुधांशु।
वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग अलग गांवों से फरार दो युवतियो को पुलिस ने दो जगहों से बरामद किया है। दोनों मामला लगभग एक माह पूर्व की है और दोनों के पिता ने गोरौल थाने में अपहरण की एफ आई आर दर्ज कराया गया था। मामला होने के वाद पुलिस हरकत में आई थी। अनुसंधानकर्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि युवती को जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। मालूम हो कि पहला मामला मुस्तफापुर हरशेर गांव की जहां कुछ लोगो पर एक नवालिंग लड़की का अपहरण हथियार के बल पर कर लेने का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज कराई गयी थी। बताया गया था कि वह गरीब है और मजदूरी करता है। मजदूरी के शीलशीले में घर से बाहर आते जाते रहते है। इसी का फायदा उठाते हुय हार्डवेयर के दुकान में कार्यरत एक व्यक्ति ने कुछ लोगो के सहयोग से उसके पुत्री के साथ छेड़खानी किया करता था। इसकी शिकायत वह दुकान मालिक पप्पू पांडेय से किया,लेकिन उसके सहयोग से ही उसके पुत्री का अपहरण कर लिया गया था। इसको लेकर पंचायत भी हुई लेकिन सभी आरोपी नही माने और छेड़छाड़ का शीलशिला जारी रखते हुय हरवे हथियार के साथ कई लोग आ धमके और मोटरसाइकिल से उसके नवालिंग पुत्री का अपहरण कर ले गया। इस मामले में नरायनपुर बेदौलिया गांव निवासी राकेश राम एवं राकेश की मां, विंदेश्वर राम , भगवानपुर थाना क्षेत्र के मंगनपुर गांव निवासी पप्पू पांडेय, मकदूमपुर गांव निवासी प्रभात कुमार, मजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के शाहपुर मारीचा गांव निवासी कौशल पासवान, सहित 6 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

वही दूसरा मामला थाना क्षेत्र के भानपुर बरेवा गांव की है। इस मामले के अनुसंधानकर्ता जयराम तिवारी ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि गोरौल बाजार में एक युवती गाड़ी पकड़ने के लिये खड़ी है।वहा जाकर पूछताछ के क्रम में पता चला कि यह युवती बरेवा की है।युवती के पिता ने भानपुर बरेवा गांव निवासी मुन्ना कुमार यादव एवं सियाराम राय पर युवती का अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज कराया था।
थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि दोनों युवती को 164 के तहत ब्यान दर्ज कराने के लिये न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। साथ ही मामला अपहरण की है या प्रेम प्रसंग की इसकी छानबीन की जा रही है।











