Advertisement

एक महीने पुराने शराब खरीद-बिक्री मामले में आरोपी गिरफ्तार, हत्था थाना पुलिस की कार्रवाई

-एक महीने पुराने शराब खरीद-बिक्री मामले में आरोपी गिरफ्तार, हत्था थाना पुलिस की कार्रवाई

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक।
शराब खरीद-बिक्री के मामले में हत्था थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महीने पहले दर्ज केस के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सुंदरपुर रतवारा निवासी मनोज चौधरी को गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ अवैध शराब की खरीद-बिक्री को लेकर मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।


हत्था थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि लंबे समय से आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस की लगातार छापेमारी और निगरानी के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।