Advertisement

उमेश कुमार राज का डांस वायरल — बोचहां में जनसुराज प्रत्याशी का अनोखा अंदाज़ चर्चा में

-उमेश कुमार राज का डांस वायरल — बोचहां में जनसुराज प्रत्याशी का अनोखा अंदाज़ चर्चा में

मुजफ्फरपुर।दीपक।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां सीट से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. उमेश कुमार राज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे भोजपुरी गाने की धुन पर झूमते और समर्थकों के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही में हुए एक चुनावी कार्यक्रम का है, जहां भीड़ को उत्साहित करने के लिए भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया। इसी दौरान डॉ. राज खुद भी मस्ती में डांस करने लगे, जिसे मंच पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं।
कुछ लोग इसे जनसंपर्क का नया अंदाज़ बता रहे हैं, तो कुछ इसे चुनावी शोबिज़ का हिस्सा कहकर आलोचना भी कर रहे हैं।

बोचहां विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। जनसुराज उम्मीदवार डॉ. उमेश कुमार राज लगातार क्षेत्र में जनता से सीधा संवाद और अलग तरह के प्रचार अभियान के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं।

#बोचहांचुनाव2025 #जनसुराज #उमेशकुमारराज #A2ZNewsLive #दीपककुमारतिवारी