-इसे अनदेखी कहें या लापरवाही? पेड़ से कटी टहनी,विद्युत पोल के करंट प्रवाहित तार पर है अटकी
बन्दरा। दीपक।
क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी कितने गंभीर है। इस तस्वीर को देखकर बखूबी समझा जा सकता है। यह तस्वीर प्रखंड के बन्दरा-सैदपुर मुख्य पथ की है। जहां बन्दरा-केवट्सा के बीच चौर में विद्युत ट्रांसफार्मर के बगल में दो पोलों के बीच हरे वृक्ष का काटा गया टहनी पिछले एक पखवाड़े से करंट प्रवाहित तार से झूल रहा है। इसे हटाने
को लेकर ना विभागीय अधिकारियों की कोई गंभीरता है, न हीं स्थानीय विरोध जनप्रतिनिधियों की।

ग्रामीण सूत्रों का बताना है कि पिछले वर्षों में मनरेगा योजना से पर्यावरण संरक्षण को लेकर वानिकी अभियान के तहत यहां पौधारोपण किए गए थे। जलावन एवं बकड़ी आदि के चारा के लिए स्थानीय लोगों द्वारा पेड़ों से सूखी डंठल,टहनी और पत्ते बेरोक-टोक तोड़ा एवं काटा जाता है। इस दौरान बड़े टहनियों को भी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा काटकर निजी प्रयोग में लाया जा रहा है। इसी क्रम में पेड़ की कोई टहनी काटने के बाद विद्युत प्रवाहित तार पर अटक गई,जो करीब एक पखवाड़े विद्युत तार से अटकी हुई है। लिहाजा चोरी करने वाले लोग करंट की भय से इसे नहीं उतार पा रहे हैं,वहीं विद्युत कर्मी की अनदेखी की वजह से यह यूंही पड़ा है। लिहाजा ऐसे में शॉर्ट सर्किट आदि की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।












