-इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने तक, रोजाना नींबू पानी पीने के हैं गजब के फायदे
नई दिल्ली।सम्वाददाता।
नींबू पानी का ड्रिंक काफी स्वादिष्ट होता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नींबू में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है तो वहीं पाचन के लिए नींबू काफी कारगर माना जाता है। यह ड्रिंक बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। वजन कम करने के लिए भी नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है। कई लोग तो सुबह की शुरुआत इस ड्रिंक से करते हैं। जिससे कई बीमारियों से बचे रहते हैं। तो आइए जानते हैं, नींबू पानी पीने के ढेरों फायदे।
नींबू के रस में मौजूद विटामिन्स और खनिज पाचन को दुरुस्त रखते हैं। खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यह सूजन को कम करता है, वजन कम करने के साथ अपच की समस्या से राहत दिलाता है।

नींबू में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। जो इमुनिटी बढ़ाने में मदद करता है। यह ड्रिंक आपको मानसून के मौसम में फ्लू, सर्दी-जुकाम आदि समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके लिए आप रोजाना नींबू पानी पी सकते हैं।
नींबू पानी में एंटीऑक्सिडेंट, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाली पुरानी सूजन को रोकने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी भोजन से आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार होता है।
नींबू पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में मदद करता है। जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी कम हो सकती है।
लेमन ड्रिंक में विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। जो रक्तचाप को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कैल्शियम और पोटैशियम दोनों पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।














