Advertisement

आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग ने 6 तक जारी किया अलर्ट

-आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग ने 6 तक जारी किया अलर्ट

– बताया कि भारी बारिश, वज्रपात एवं आंधी तूफान की है आशंका, फ्लश फल्ड से तटबंध टूटने व धंसने से रहे सावधान

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग और बिहार मौसम सेवा केंद्र,पटना ने पूर्वी चंपारण जिला में 04 से 06 अक्टूबर 2025 तक भारी वर्षा, वज्रपात (बिजली गिरना), 40 -60 किलोमीटर / घंटे की गति से आंधी तूफान के चलने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। ऐसे में गंडक नदी, बूढ़ी गंडक नदी और सिकरहना नदी सहित विभिन्न जलक्षेत्र में जलस्तर वृद्धि,जलजमाव, फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
जिला प्रशासन ने सभी आम नागरिकों से अपील किया है कि वो प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन ने अपने निर्देश में कहा है कि आनावश्यक घर से बाहर ना निकलें। किसी पेड़, बिजली के खंभे या कमजोर आधारभूत संरचना के नीचे शरण नहीं लें।


तंटबंध क्षेत्र के निचले हिस्से में बसे नागरिक उंचे स्थान पर रहे तो बेहतर है। नदी, तालाब, नहर या किसी भी जल स्त्रोत से दूर रहे और अपने बच्चों को भी दूर रखें। खुले खेतों में वर्षा और वज्रपात के समय कृषि कार्य ना करें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें, खुले में ना बांधे।
किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अंचलाधिकारी, स्थानीय थाना को तत्काल सूचना दें।
किसी भी आपात स्थिति की सूचना जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र के दूरभाष नंबर 06252-242418 एवं मोबाइल नंबर -9199972558 पर दी जा सकती है।