संवाददाता।गिद्धौर
कोरोना को हराने वाले सोनो के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार के स्वास्थ्य जांच के उपरांत उन्हें गिद्धौर अस्पताल से आज छुट्टी दे दी गई है। कुछ ही देर में वो कोरोना से जंग जीतकर अपने घर के लिए अस्पातल से रवाना होंगे।

कोरोना संक्रमण से लड़कर स्वस्थ्य हो घर लौट रहे धर्मेंद्र कुमार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह व दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामस्वरूप चौधरी ने सम्मानित किया व उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। वहीं मौके पर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक व कर्मी दिन रात अपनी जान जोखिम में डालकर संक्रमित मरीजों की सेवा कर रहे है इनकी जितनी भी तारीफ की जाय वो काम है।










इनके चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण से ही यहां से दर्जनों मरीज इस कोरोना महामारी से जंग जीतकर अपने घर जा सके हैं।











