Advertisement

अष्टयाम महायज्ञ के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित, सकरी मन में निकली भव्य झांकी ने मोहा मन

–अष्टयाम महायज्ञ के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित, सकरी मन में निकली भव्य झांकी ने मोहा मन

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड अंतर्गत सकरी मन स्थित बाबा जीवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत चल रहा अष्टयाम महायज्ञ रविवार की शाम विधिवत हवन-पूजन के साथ सम्पन्न हो गया।सन्ध्या में बाबा का महासृंगार किया गया एवं इससे पहले शिव बारात निकाली गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।


उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत मंगलवार की सुबह सुंदरकांड पाठ से हुई थी, जिसके बाद अष्टयाम, अखंड हवन-यज्ञ लगातार जारी रहा और रविवार को पूर्णाहुति के साथ इसका समापन किया गया।
इसके बाद भगवान महादेव सहित अन्य देवी-देवताओं और भूत-प्रेत बैताल की आकर्षक झांकी गांवों में निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। झांकी देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग उमड़े। मंदिर में बाबा जीवनेश्वरनाथ का भव्य श्रृंगार और आरती भी की गई।
रात्रि में आमंत्रित कलाकारों द्वारा महाकाल की झांकी की विशेष प्रस्तुति आयोजित है। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय बना है।