-अर्जुन बाबू मेला में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, कृषि मंत्री ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह
मुजफ्फरपुर। गरहा स्थित ऐतिहासिक श्री अर्जुन बाबा पशु मेला एवं हाट बाजार में आयोजित भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री माननीय रामकृपाल यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों तथा आसपास के गांवों से आए प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। घुड़दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं का जोश, अनुशासन और खेल भावना देखने लायक रही। हजारों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों और दर्शकों ने पूरे आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। श्री अर्जुन बाबा मेला क्षेत्र की एक विशेष पहचान बन चुका है, जो हर वर्ष स्थानीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देता है।
समारोह के अंत में विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन समिति द्वारा की गई बेहतर व्यवस्था और प्रबंधन की भी सराहना की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।











