Advertisement

अयोध्या धाम में सवा लाख पार्थिव शिव लिंग की होगी पूजा

-मानस तथा वोलवम परिवार द्वारा अयोध्या धाम में सवा लाख पार्थिव शिव लिंग की होगी पूजा

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

मानस वोलवम सहयोग में अयोध्याधाम में मंसीर19गते को सवा लाख पार्थिव शिव लिंग का पूजन किया जाएगा। इसके लिए जनकपुरधाम के जानकी मंदिर से 16गते को सौ लोगो की जत्था अयोध्याधाम के लिए प्रस्थान करेंगे।

उपयुक्त जानकारी श्री मानस तथा बोलवम परिवार के अध्यक्ष ललन ठाकुर ने पत्रकारों को दी है। उन्होंने कहा हैं कि कमला, विमला तथा दूधमती नदी के जल तथा मिट्टी भी ले जाया जा रहा है जिससे पार्थिक शिवलिंग बनाने में प्रयोग होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्याधाम में सवा लाख पार्थिव शिव लिंग की पूजा होने से जनकपुरधाम तथा अयोध्याधाम के बीच और मधुर संबंध स्थापित हो सकेगा। ललन ठाकुर ने कहा है कि इस तरह का आयोजन पार्थिव शिवलिंग की पूजा जनकपुरधाम तथा सौराठ में हो चुका है। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव भी जत्था के साथ जा रहे हैं।