Advertisement

अमर स्वतंत्रता सेनानी कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की दर्शन–पूजन

-अमर स्वतंत्रता सेनानी कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की दर्शन–पूजन

-परिजनों व जनप्रतिनिधियों संग अर्पित की श्रद्धांजलि

लोकेशन:पटना(बिहार)।
रिपोर्ट: दीपक कुमार तिवारी।

अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक गाँव कल्याण बिगहा में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी माताश्री स्व० परमेश्वरी देवी एवं धर्मपत्नी स्व० मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

समारोह में मुख्यमंत्री के बड़े भाई श्री सतीश कुमार, परिवार के अन्य सदस्यों व निकट संबंधियों ने भी स्वतंत्रता सेनानी सहित परमेश्वरी देवी एवं मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्णा मुरारी शरण, जितेन्द्र कुमार, कौशल किशोर, रूहेल रंजन, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह (गांधी जी), ललन सर्राफ, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक ई० सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पटना प्रक्षेत्र जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम., जिलाधिकारी नालंदा कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक नालंदा भारत सोनी सहित अनेक सामाजिक–राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पैतृक गाँव स्थित भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा–अर्चना की तथा अपने पैतृक घर के निकट तालाब में मछलियों को दाना भी डाला।

स्थानीय ग्रामीण मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात कर उनका हाल–चाल जाना और उनकी समस्याएँ सुनीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

कल्याण बिगहा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांति, श्रद्धा और सम्मान के वातावरण में सम्पन्न हुआ।