Advertisement

अभियंत्रण महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद की याद में संपन्न हुआ तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव।

-अभियंत्रण महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद की याद में संपन्न हुआ तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव।

-खेल के माध्यम से छात्र-छात्राओं में विकसित होता है संगठन, नेतृत्व, धैर्य-क्षमता; तथा मिलती है सीख जीत हार से ऊपर मानवता की- प्राचार्य।

राजापाकर-संजय श्रीवास्तव।
चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में मेजर ध्यानचंद की याद में फिट इंडिया मिशन के तहत तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव संपन्न किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा हमारे देश के हॉकी स्टार रहे मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर 29 अगस्त से 31 अगस्त तक फिट इंडिया मिशन 2025 के तहत विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रीय खेल महोत्सव समारोह संपन्न किया गया। मल्टी परपज हॉल में दीप प्रज्वलित करने के बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने बताया कि मेजर ध्यानचंद एक ऐसे महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे जिनको इतिहास का सबसे महान हॉकी खिलाड़ी माना जाता है। उन्हें अपने असाधारण गेंद नियंत्रण और गोल स्कोरिंग के लिए जाना जाता है। इस अद्भुत खिलाड़ी के द्वारा राष्ट्र के नाम 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत कर दुनिया में देश के नाम को गर्व से ऊंचा किया। ध्यानचंद एक ऐसा नाम है जिसकी वजह से भारत हॉकी में दबदबा रखता था। प्राचार्य के निर्देशन में महाविद्यालय के बीटेक के छात्र श्री ओम आर्यन के द्वारा सभा में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं तथा फैकल्टी एवं स्टाफ के द्वारा स्पोर्ट टू प्रमोट पीसफुल सोसाइटीज विषय के अंतर्गत जीवन में उत्साह उमंग बनाए रखने हेतु प्रतिदिन खेल खेलने का शपथ लिया गया। महाविद्यालय के खेल प्रतियोगिताओं के संयोजक प्रो. निशांत नीलय ने बताया कि बीटेक के छात्र नवीन कुमार के नेतृत्व में क्रिकेट प्रतियोगिता, अभिषेक कुमार एवं वैष्णवी कुमारी के अगुवाई में टेबल टेनिस प्रतियोगिता, अमन कुमार के देखरेख में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, रोबिन सिंह के नेतृत्व में एथलेटिक्स, अमित कुमार और अंजली कुमारी के निर्देशन में बैडमिंटन प्रतियोगिता तथा प्रशांत कुमार एवं प्रणव के देखरेख में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम गियर अप 24 बैच तथा द्वितीय स्थान इन्विंसिबल वॉरियर्स, चेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमित कुमार तथा द्वितीय स्थान ओम कुमार, छात्राओं में वैष्णवी विजेता रही, टेबल टेनिस में अभिषेक कुमार प्रथम तथा आर्यन राज द्वितीय स्थान पर रहे, टेबल टेनिस में सारिका मौर्य प्रथम स्थान तथा वैष्णवी श्रीवास्तव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, लड़कियों के बैडमिंटन प्रतियोगिता में शोभा शिवानी प्रथम स्थान तथा हर्षिता राज द्वितीय स्थान पर रही, बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डेरी मिल्क टीम को रहा तथा द्वितीय स्थान पर सुपर टीम चयनित हुआ। छात्राओं के बास्केटबॉल में टीम स्नेहा राय विजेता रही, रेस प्रतियोगिता में हरिवंश, रोशन तथा कृष्णा विजेता रहे। छात्राओं के रेस प्रतियोगिता में अनीशा, हर्षिता तथा अनुष्का विजेता रही; शॉर्ट अप में आनंद हर्ष और फैज तो छात्राओं में शाहजहां खातून, शिवानी कुमारी तथा तान्या विजेता रही। बॉयज डिसकस में हर्ष, राहुल तथा विवेक विजेता रहे। छात्राओं के डिसकस में अनीशा, काजल तथा शाहजहां खातून विजेता रही। पुशअप प्रतियोगिता में छात्र रोबिन सिंह तथा छात्रा आयुषी विजेता रहे। खेल प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. सुमित लाल ने बताया कि प्राचार्य, प्रोफेसर्स और स्टाफ के द्वारा भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं के मनोबल बनाए रखने हेतु सहर्ष भाग लिया गया। मौके पर उपस्थित महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि प्राचार्य के निर्देशन में प्रोफेसर्स तथा स्टाफ के भरपूर सहयोग से महाविद्यालय में इस प्रकार के महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके तथा वे अपने जीवन के हर पहलू में सफलता का परचम फहरा सके। इस सफल आयोजन से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में भारी हर्ष और उल्लास का माहौल है।