-अब पटना में नहीं होगी ट्रैफिक की समस्या, 5 ट्रैफिक डीएसपी की तैनाती
ब्यूरो।पटना।
राजधानी पटना में सड़क चाहे कोई भी हो लेकिन जाम की समस्या एक जैसी ही है। किसी भी सड़क पर चंद दूर जाने में भी लोगों को काफी समय लग जाता है। हालांकि ट्रैफिक कंट्रोल की कोशिश पटना ट्रैफिक पुलिस करती तो जरुर है लेकिन सफल नहीं हो पाती है। अब एक बार फिर से पटना की सड़कों को जाम मुक्त बनाने के लिए ट्रैफिक एसपी ने नया प्लान तैयार किया है। पटना के ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने पटना शहर को पांच क्षेत्रों में बांट दिया है और सभी क्षेत्र की जिम्मेदारी अलग अलग डीएसपी को दी है।
सभी डीएसपी की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुव्यवस्थित करें ताकि लोगों को सड़क पर लगने वाली ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सके। ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी पांच डीएसपी के नंबर के साथ कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया है। ट्रैफिक कंट्रोल रूम का नंबर 9470630615 और 6122219151 है जिसपर फोन कर ट्रैफिक की जानकारी दी जा सकती है। इसके साथ ही सभी पांच डीएसपी नीचे दिए क्षेत्र के अनुसार अपने क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे।
ट्रैफिक डीएसपी 1 के रूप में कृष्णा प्रसाद होंगे जो एनआईटी मोड़, दिनकर गोलंबर, हड़ताली चौक, तपस्या चौक, साईं मंदिर मोड़, अटल पथ, पाटलिपुत्र गोलंबर, सीएम आवास, आईपीएस मोड़, जू गेट नंबर 1, राजवंशी नगर, हनुमान मंदिर, अनीसाबाद गोलंबर, डुमरा चौकी, आशियाना मोड़, कुर्जी मोड़, राजापुर पुल और जेपी सेतु इलाके का ट्रैफिक कंट्रोल करेंगे। इनका मोबाइल नंबर 9431820412 है।
ट्रैफिक डीएसपी 2 के रूप में अनिल कुमार जिम्मेदारी दी गई है। वे पटना सिटी, न्यू बाईपास, गांधी सेतु, सिपारा, मीठापुर, राजेंद्रनगर, कंकड़बाग और बैरिया बस स्टैंड का जिम्मा संभालेंगे। इनका मोबाइल नंबर 9431820413 है।

ट्रैफिक डीएसपी 3 के रूप में अजीत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। वे डीपीएस मोड़, लोहियानगर, जगदेवपथ, गोला रोड, आरपीएस मोड़, दानापुर स्टेशन, शिवाला चौक, शहीद चौक, फुलवारीशरीफ और खगौल का क्षेत्र संभालेंगे। इनका मोबाइल नंबर 9431820414 है।
ट्रैफिक डीएसपी 4 के रूप में अमित कुमार को तैनात किया गया है। वे कारगिल चौक, बाकरगंज मोड़, रामगुलाम चौक, एसपी वर्मा रोड दक्षिणी, गोरियाटोली चौक, डाकबंगला चौराहा, पटना जंक्शन गोलंबर, जीपीओ गोलंबर (ऊपर नीचे), वोल्टास मोड़, कोतवाली टी और बेली-बोरिंग रोड क्रासिंग क्षेत्र का जिम्मा संभालेंगे। इनका मोबाइल नंबर 9973012002 है।
ट्रैफिक डीएसपी 5 के रूप में ललित मोहन सिंह को तैनात किया गया है। वे बिहटन चौक, बिहटा माचा बाबा चौक, केनरा बैंक चौक, बिहटा स्टेशन मोड़, डोमिनया पुल और विशंभरपुर मोड़ क्षेत्र का जिम्मा संभालेंगे। उनका मोबाइल नंबर 6200687340 है।












