Advertisement

अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के छात्रवृत्ति का सत्यापन किया जाए – उप विकास आयुक्त

-अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के छात्रवृत्ति का सत्यापन किया जाए – उप विकास आयुक्त

 

गया।धीरज।

शुक्रवार को उप विकास आयुक्त विनोद दूहन की अध्यक्षता में आयोजित जिला छात्रवृत्ति समिति की बैठक आयोजन किया गया जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के प्रवेशिकोतर छात्रवृत्ति के अंतिम रूप से कुल 403 आवेदको के आवेदन एवं पिछड़ा,अति पिछड़ा वर्ग के 2927 आवेदको के आवेदन को अंतिम रूप से सत्यपान हेतु अनुमोदन प्रदान की गई है।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि शेष आवेदनों को यथाशीघ्र अंतिम रूप से सत्यापन हेतु समिति में रखा जाय। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दुर्गा यादव, सदस्य डॉ जितेंद्र कुमार अधिवक्ता, अरूण राव, रंजन कुमार,एपीओ रंजन कुमार,डॉ महेश प्रसाद विधार्थी, शमीम शाह, कार्यक्रम सहायक कृष्णा कुमार उपस्थित थे।