-अग्निपीड़ित परिवारों के बीच सहायता राशि का चेक वितरित
-मतलुपुर में हुई थी अग्निकांड की घटना
-14 परिवारों के जल गए थे घर
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के मतलुपुर पंचायत में पिछले दिनों हुई अग्निकांड की घटना के पीड़ित परिवारों के बीच शनिवार की शाम गायघाट विधायक निरंजन राय एवं बीडीओ आमना वसी के द्वारा सहायता राशि का चेक वितरण किया गया।

बीडीओ ने बताया कि सभी पीड़ित परिवारों के बीच आपदा सहायता राशि का चेक वितरित किया गया है। वहीं सम्भव आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया भी की गई है। इस दौरान अरविंद यादव एवं उमेश कुशवाहा आदि भी मौजूद थे।











