अंग्रेजी शराब की बोतल के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
-हत्था थाना पुलिस ने की कार्यवाई
-भेजा जेल
बन्दरा। दीपक।
हत्था थाना के केवट्सा-लोहरखा पथ में पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है
हत्था थाना के अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि उसकी पहचान हत्था थाना क्षेत्र के लोहरखा ग्राम निवासी मनोज कुमार निराला के रूप में की गई। उसके बाइक की डिक्की से 180 एमएल की चार बोतल इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई। जिसे न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया।
















