Advertisement

अंकुश कुमार सिंह बने भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव

–अंकुश कुमार सिंह बने भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव

दीपक कुमार। (क्राइम रिपोर्टर)

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड की जहांगीरपुर निवासी चंद्रकिशोर सिंह के पुत्र अंकुश कुमार सिंह भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। इनके मनोयन पर सभी ग्रामीणों और किसानों ने बधाई दी है। राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर अंकुश कुमार सिंह ने कहा कि किसान अन्नदाता है और यदि किसान संपन्न नहीं होगा तो देश भी संपन्न नहीं हो सकता।

उन्होंने सरकार से किसानों के हितों का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति उनके संगठन के नाम पर उगाही करता है, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंकुश कुमार सिंह ने समस्याओं को सरकार के सामने रखने और मिल-बैठकर समाधान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान संगठन तभी सफल होगा जब वह किसानों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेगा।