Advertisement

स्पॉट: सकरी मन की जांच में पहुंची अधिकारियों की टीम,कब्जाधारियों के विरोध पर मंगाई गई पुलिस,नोटिश की कार्यवाई शुरू

-सकरी मन की जांच में पहुंची अधिकारियों की टीम,कब्जाधारियों के विरोध पर मंगाई गई पुलिस,नोटिश की कार्यवाई शुरू

बंदरा।दीपक।

प्रखंड के सकरी मन के दोनों किनारों पर स्थानीय वाशिंदों के द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण से सकरी मन काफी सिकुड़ गई है। पानी के बहाव में परेशानी उत्पन्न हो रही है। जलधारा अवरुद्ध है।किसानों के सिंचाई में परेशानी हो रही है। पशुपालकों को मवेशियों को पानी पिलाने में दिक्कत हो रही है। वही जल में मछली पालन करने में भी स्थानीय जलकर धारियों को दिक्कत हो रही है। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा कचरा,मैला आदि नदी में प्रवाहित करने की वजह से पानी दूषित हो गई है।कई लोगों ने शौचालयों के पाइपलाइन भी नदी में गिरा रखा है। जलकुंभी पूरी नदी में भर गया है। जिसकी सफाई करना भी मुश्किल हो गया है।नदी का पानी भी इससे प्रदूषित हो गयी है। इस तरह की शिकायत मिलने के बाद विभागीय अधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है।

बंदरा सीओ राजीव रंजन ने शनिवार को बताया कि विभागीय अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजकर इस मामले में आवश्यक कराई गई है। जिसके बाद आवश्यक कार्यवाई की जा रही है। नदी की जमीन पर कब्जा जमाए लोगों को नोटिस जारी किया गया है।जरूरी कार्यवाई शुरू है। उन्होंने बताया कि स्पॉट जांच की कार्यवाही में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा अवरोध डालने की कोशिश की गई थी। इस दौरान हत्था ओपी की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि मन की जमीन को अवैध रूप से कब्जा वाले लोगों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उन्हें नोटिस थमाया जा रहा है। आपको बता दें कि सकरी मन नदी कई किलोमीटर में फैली हुई है। नदी के दोनों किनारे अतिक्रमित है। एक तरफ खेत धारी किसानों के द्वारा कब्जा बढ़ाया गया है तो दूसरी तरफ नदी की जमीन को भरकर घरों का निर्माण कर लिया गया है। ऐसे कब्जा धारी लोगों की संख्या कई दर्जन होने का अनुमान है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।