Advertisement

सिया विना प्रभु श्री राम अधूरा: मुख्यमंत्री

-सिया विना प्रभु श्री राम अधूरा: मुख्यमंत्री

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।

माता सिया के बिना प्रभु श्री राम अधूरा हैं। उपरोक्त बातें दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामायण कान्क्लेव के अंतिम दिन मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत में रामायण सर्किट का गठन किया गया है। इसी तरह मधेश प्रदेश सरकार भी सीता सर्किट का गठन किया है। रामायण सर्किट तथा सीता सर्किट मिलकर काम करेंगे। प्रभु श्री राम की महत्ता नेपाल में प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसी तरह माता सीता के बारे भारत में प्रचार प्रसार करे, जहां जहां सीता से जुड़ी स्थल है।

मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने कहा कि आज डिजिटल का युग हैं। माता सीता से जुड़ी स्थलो को प्रचार प्रसार हो। इस अवसर पर मधेश प्रदेश के शिक्षा तथा संस्कृति मंत्री रानी शर्मा ने कहा कि माता सीता जगत जननी है। जनकपुरधाम का पहचान माता सीता केकारण ही है। इसलिए जनकपुरधाम की विशेषता के लिए अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान की जिम्मेवारी हैं। अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के निर्देशक आशुतोष द्विवेदी ने मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह, शिक्षा तथा संस्कृति के निर्देशक आशुतोष द्विवेदी ने पुष्प गुच्छ तथा राम लला तस्वीर देकर मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह तथा शिक्षा तथा संस्कृति मंत्री रानी शर्मा को स्वागत किया।