Advertisement

समाजसेवी निर्मल ठाकुर की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

-समाजसेवी निर्मल ठाकुर की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक तिवारी।
प्रसिद्ध समाजसेवी निर्मल ठाकुर का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, बंदरा प्रखंड के सुन्दरपुर रतवारा निवासी समाजसेवी निर्मल ठाकुर मुसहरी ब्लॉक के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बाइक सवार निर्मल ठाकुर को हादसे में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


निर्मल ठाकुर अपने मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा के कार्यों के लिए जाने जाते थे।वे आधात्मिक जानकर भी थे। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे, जिस कारण समाज में उनकी एक अलग पहचान थी।
उनके निधन पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
स्वर्गीय निर्मल ठाकुर का अंतिम संस्कार बूढ़ी गंडक नदी के रतवारा घाट पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
निर्मल ठाकुर का निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके सेवा कार्य और सादगीपूर्ण जीवन हमेशा लोगों के बीच प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।