Advertisement

वक्फ बोर्ड सुधार अध्ययन 2025 के खिलाफ तहफ्फुज औकाफ कमेटी का विरोध प्रदर्शन

-nवक्फ बोर्ड सुधार अध्ययन 2025 के खिलाफ तहफ्फुज औकाफ कमेटी का विरोध प्रदर्शन

जहानाबाद।संवाददाता।

तहफ्फुज औकाफ कमेटी जहानाबाद की ओर से वक्फ बोर्ड सुधार अध्ययन 2025 के विरोध में आज ईदगाह स्थल पर एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और धार्मिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

सभा में वक्ताओं ने वक्फ बोर्ड सुधार अध्ययन 2025 को मुस्लिम समुदाय के अधिकारों और धार्मिक संस्थाओं पर हस्तक्षेप करार दिया। उन्होंने कहा कि यह अध्ययन वक्फ संपत्तियों की स्वायत्तता को प्रभावित कर सकता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कमेटी ने ऐलान किया कि यदि सरकार ने इस अध्ययन को वापस नहीं लिया, तो विरोध को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तेज किया जाएगा।

#वक्फबोर्डविरोध #जहानाबादप्रदर्शन #वक्फसंपत्ति #तहफ्फुजऔकाफ #EidgahProtest #WaqfBoardReform2025