Advertisement

रोटरी क्लब ने ढाका में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया

-रोटरी क्लब ने ढाका में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया

राजनदत्त। मोतिहारी।

जिले के सिकरहना अनुमंडल मुख्यालय ढाका स्थित उच्च विद्यालय में समाज सेवी पुष्पा किशोर की अध्यक्षता में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। अपने संबोधन में एसडीएम सिकरहना ने इस आयोजन के लिए समाज सेवी पुष्पा किशोर एवं रोटरी क्लब मोतिहारी को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। कहा कि इस तरह का आयोजन किया जाना अच्छी बात है लेकिन सार्थक लाभ लोगों को सही ढंग से तब मिलेगा जब स्वास्थ्य के प्रति लोगों के बीच जागरूकता लाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने ने रोटरी क्लब के सदस्यों से विशेष रूप से इस दिशा में कार्य करने की अपील की। एसडीएम ने पुष्पा किशोर के समाज सेवी के रूप में दिए जा रहे योगदान की भी प्रशंसा की।

इस मुफ्त शिविर में आए विभिन्न मरीजों को चिकित्सकीय सलाह दी गई साथ ही उन्हें मुफ्त दवा भी मुहैया कराई गई। मौके पर डाक्टर सुधीर कुमार,अमीत कुमार, एलबी प्रसाद, रम्भा पांडेय, संध्या रागनी, एके चौधरी, इमामुद्दीन,सुनिल कुमार सिंह, साजिद कमाल सहित कई जाने माने चिकित्सकों ने शिविर में आए मरीजों को देखा एवं उन्हें आवश्यक चिकित्सा संबंधी सलाह दी। मरीजों को मुफ्त दवा भी दी गई।इस अवसर पर एसडीएम सिकरहना ने समाजसेवी पुष्पा किशोर की पहल पर ढाका में रेडक्रास सोसायटी का ब्रांच भी शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन भी दिया।