-रेवा रोड एनएच-722 पर सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
मुजफ्फरपुर।
मुजफ्फरपुर जिले के रेवा रोड स्थित एनएच-722 पर मड़वन पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे बाइक सवार को चोटें आईं। दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सामान्य कराया।
फिलहाल घायल की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।











