-रिटायर्ड शिक्षक रामसेवक प्रसाद यादव का असामयिक निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक तिवारी।
प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़गांव से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक रामसेवक प्रसाद यादव का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा विभाग एवं स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
संकुल समन्वयक ब्रजेश कुमार ने बताया कि उनका निधन जीरोमाइल राघोपुर स्थित उनके आवास पर हुआ। वे 31 जनवरी को ही सेवा निवृत्त हुए थे। पारिवारिक माहौल भी खुशियों से भरा था। उनके इंजीनियर पुत्र प्रभाकर की शादी 5 फरवरी को त्रिपुरा में संपन्न हुई थी, जबकि कल 9 फरवरी (सोमवार) को राघोपुर जीरोमाइल स्थित घर पर रिसेप्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें शिक्षक, परिजन और शुभचिंतक शामिल हुए थे।

इसी बीच आज मंगलवार की सुबह अचानक उनके निधन की खबर सुनकर सभी स्तब्ध रह गए। सहकर्मियों ने इसे शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
उनके निधन पर पूर्व बीईओ तारा कुमारी, प्रधानाध्यापक नीरज कुमार, दीपक प्रसाद सिंह, नवनीत कुमार, विजय राय, शंभु राय, नवीन कुमार, रंजन कुमार, रामकिशोर चौधरी, अशोक महतो, मृत्युंजय कुमार, मणिमाला कुमारी, गौड़ी कुमारी, श्वेता कुमारी, शिवांगी राज, आशा कुमारी, अभिषेक, सुल्ताना आजमी, रूबी कुमारी, सविता पोद्दार सहित कई शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने अलग-अलग सभाओं में शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।












