-हर-हर महादेव के नारे के बीच झारखंड के राम की हो गयी मुस्कान खातून, बिहार आकर मंदिर में रचाई शादी
भागलपुर ।संवाददाता।
कहते हैं जब प्यार अपनी जिद पर आ जाए तो फिर वो किसी दीवार या बंधन को बर्दाश्त नहीं करता और सबकुछ तोड़कर अपनी ताकत दिखाता है. बिहार के भागलपुर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब दो अलग-अलग धर्मों को मानने वाले प्रेमी जोड़ों ने विवाह किया और पूरी जिंदगी अब एकसाथ बिताने की कसमें खाई .
लड़की इस्लाम धर्म की अनुयायी तो लड़का सनातन धर्म को मानने वाला. लेकिन धर्मों की दीवार को तोड़कर दोनों एक हो गये।

मुस्कान खातून ने राम से रचाई शादी:
झारखण्ड के गोड्डा निवासी राम कुमार मण्डल की मुलाकात करीब एक साल पहले मेहरमा की मुस्कान खातून से हुई. देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी. दोनों का प्यार परवान चढ़ा और अब एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खा बैठे. दोनों एकसाथ ही अब जीने मरने और जिंदगी बिताने की ठान चुके थे लेकिन उनके बीच धर्म की एक दीवार सामने आ रही थी. लेकिन इस दीवार को तोड़ने में दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी और अंतत: बिहार आकर दोनों ने हिंदु रीति-रिवाज से शादी कर ली और एक दूसरे के हो गये.












