Advertisement

राजरूप राय बने कोटवा के नए थानाध्यक्षकिया योगदान

चंपारण की खबर::

-क्षेत्र में अमन चैन व माफियाओं पर अंकुश पहली प्राथमिकता : थानाध्यक्ष

-राजरूप राय बने कोटवा के नए थानाध्यक्षकिया योगदान

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

जिले के कोटवा थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में सब इंस्पेक्टर राजरूप राय ने आज योगदान किया। श्री राय इससे पहले तुरकौलिया थाना में कार्यरत थे। योगदान के बाद नए थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने , अपराधियों एवं शराब माफियाओं पर नकेल कसने और थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही कहा कि इसके लिए पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना जरूरी होगा। आमलोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और निर्दोष फसे नही और दोषी छूटे नहीं इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

वहीं उन्होंने कहा कि तमाम पुराने अपराधियों का रिकार्ड खंगाला जायेगा और उनकी गतिविधियों पर नजर रखते अपराध पर पूर्ण रूप से नियंत्रण हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही कहा कि थाना क्षेत्र में क्राइम से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करेंगे। कोई भी घटना या अपराधिक गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दे पुलिस आपकी मदद के लिए तत्पर रहेंगी।इसके लिए थानाध्यक्ष द्वारा 7250525582,7992430592 मोबाइल नंबर शेयर किया गया ताकि लोग संपर्क कर सके।मौके पर एसआई हरेश शर्मा, एसआई सूर्यकांत प्रसाद, एसआई अवनीश कुमार, एएसआई रतन गंगोई, एएसआई कालीचरण पासवान,सहित सभी पुलिस बल मौजूद रहे।