-डीसी लाईन के बंद ट्रेनों का पुनः परिचालन और कतरासगढ़ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर मंत्री जगन्नाथ महतो व टुंडी विधायक मथुरा महतो गंभीर
-धनबाद डीसी-डीआरएम से वार्ता में बंद ट्रेनों के पुनः परिचालन और कतरासगढ़ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर की वकालत
कतरास।दिलीप।
डीसी लाईन के बंद ट्रेनों का पुनः परिचालन व डीसी रेल मार्ग से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के ठहराव
को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री जगन्नाथ महतो व सरकार के सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शनिवार को धनबाद सर्किट हाउस में धनबाद उपायुक्त संदीप कुमार एवं रेल डीआरएम आशीष बंसल के साथ वार्ता किया। वार्ता में मंत्री जगन्नाथ महतो एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने डीसी लाईन में बंद ट्रेनों का पुनः परिचालन को लेकर सवाल किया। डुमरी विधायक जगन्नाथ महतो ने डीसी लाईन और भंडारीदह आदि लाईन से संबंधित जानकारी ली. जबकि टुंडी विधायक मथुरा महतो ने डीसी रेल लाईन के बंद ट्रेनों का पुनः परिचालन व धनबाद गोमो रेल लाईन के समस्या को लेकर मुद्दा उठाया। जिस पर प्रशासन की ओर से संतोष जनक आश्वासन मिला। बाद में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार डीसी रेल लाईन के नीचे आग का झूठा हवाला देते हुए पीएमओ ने धनबाद-चंद्रपुरा रेल खंड को 15 जून 2017 को हमेशा-हमेशा के लिए बंद कर दिया था. लेकिन कतरास कोयलांचल की जनता सरकार की इस फैसले के खिलाफ आंदोलित हो उठे।

लगातार 21 महिने आंदोलन के बाद भारत सरकार झुकी और 25 फरवरी 2019 को पुनः डीसी लाईन को चालू कर किया. रेल चालू होते इस मार्ग की लगभग ट्रेनों का परिचालन और कतरासगढ स्टेशन ठहराव शुरू हो गया था, किंतु कोरोना काल में बंद हुआ ट्रेन। पुनः एक दो ही ट्रेन का कतरासगढ स्टेशन पर ठहराव हो रहा है। कई ट्रेनों का परिचालन भी दूसरे मार्ग पर कर दिया गया है। डीसी लाईन के मुद्दे को लेकर झामुमो लगातार आंदोलन और विभागीय पत्राचार कर रही है। सरकार को पुनः झुकना होगा और डीसी लाईन पर पूर्व की भांति परिचालन करना होगा। मौके झामुमो के जिला सचिव पवन महतो, जगदीश चौधरी, बसंत महतो आदि मौजूद थे।












