Advertisement

मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र- छात्राओं को दी गई विदाई

-मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र- छात्राओं को दी गई विदाई

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट प्रखंड के शिवदाहा 63 स्थित शिशु कल्याण कोचिंग सेन्टर से मैट्रिक के परीक्षार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। संस्थान के प्राचार्य दयाशंकर श्रीवास्तव ने इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनकी सफलता की कामना की। संस्थान के निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कई तरह की प्रतिकूल परिस्थितियाँ आती रहती है जिनसे हमें घबराना नहीं चाहिए बल्कि उन्हें चुनौती पूर्वक स्वीकार करते हुए, आत्मविश्वास से हल करना चाहिए,सफलता अवश्य प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह भक्त और भगवान के बीच संबंध होता है, वैसा ही बच्चों और शिक्षकों के बीच भी संबंध होता है।उन्होंने कहा कि परीक्षा में कम अंक आ जाए तो निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह हमारे जीवन का अंतिम परीक्षा नहीं है, हमें और भी बेहतर करने के अवसर मिलेंगे।

उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बच्चे काफी भावुक हो गए, अपने संस्थान और साथियों से अलग होने का अहसास कर उनके आंसू छलक आए। कई बच्चे तो फूट – फूट कर रोने लगे।बच्चों को विदाई में उपहार दिए गए।ज्ञात हो कि मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड के शिवदाहा तिरसठ गांव में अवस्थित शिशु कल्याण कोचिंग सेन्टर पिछले 30 वर्षों से अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विख्यात है। मैट्रिक परीक्षा में यहां लगभग सौ प्रतिशत रिजल्ट आता है जो चर्चा का विषय बना हुआ है । इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक मोहम्मद निराले, रवि आनंद, चंद्रशेखर राय, अनुज कुमार, शुभम कुमार, दीपू कुमार ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।