-महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित
-कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति
-तैयारी एवं साफ-सफाई जल्द शुरू कराने का निर्णय
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक।
प्रखंड क्षेत्र के सकरी मन गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा जीवनेश्वरनाथ महादेव स्थान में महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर रविवार की सुबह कार्यकर्ताओं की बैठक उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से महाशिवरात्रि महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान 7 मार्च की सुबह सुंदरकांड पाठ एवं उसके बाद 24 घंटे का अष्ट्याम महायज्ञ और साथ में अखंड हवन यज्ञ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।वहीं 8 मार्च को प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा शिव विवाह का कार्यक्रम भव्य झांकी सहित आयोजित होगा।इससे पूर्व मंदिर का रंग-रोगन, पेंट व कुंआ की साफ-सफाई जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर,जितेंद्र ठाकुर, मृतुंज्य कुमार उर्फ भोली कार्जी,राजेश मंडल,राजेश कुमार,जितेंद्र सहनी, राकेश सहनी,रमोज सहनी आदि भी थे।












