Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के बड़गांव में नलजल योजना की पानी के लिए त्राहिमाम

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के बड़गांव में नलजल योजना की पानी के लिए त्राहिमाम

-4 महीने से जलसंकट से जूझ रहे वंचित परिवार के लोग
-लोगों में परेशानी के साथ बढ़ रही नाराजगी

मुजफ्फरपुर। दीपक तिवारी।

जिले के बन्दरा प्रखंड के बड़गांव पंचायत के वार्ड संख्या 8 में तकरीबन 50 से ज्यादा परिवारों को नल योजना से जलापूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बस्ती के लोगों ने शुक्रवार को बताया कि पिछले करीब 4 महीने से उन लोगों को नलजल योजना का पेयजल नहीं मिल पाने की वजह से पानी पीने एवं खाना बनाने से लेकर बर्तन-कपड़ा धोने एवं नहाने तक की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के द्वारा बकाया राशि का भुगतान किया गया है, बावजूद उन लोगों को जलापूर्ति नहीं की जा रही है।वोट एवं जाती विशेष को लेकर बस्ती के वंचित परिवारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।बस्ती के लोगों एवं महिलाओं ने बताया कि इस मामले की शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ऑपरेटर से करने पर कार्रवाई नहीं हो रही है,उल्टे धमकाया जा रहा है।जिससे वंचित एवं परेशान लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, लिहाजा पिछले दिनों इस मामले की शिकायत प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारी से भी की गई। बावजूद इस मामले में अबतक धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो सका है।

बस्ती के अवधेश पासवान एवं अन्य लोगों ने बताया की पेयजल की समस्या इस भीषण गर्मी में लगातार विकट होती जा रही है। लोग परेशान हैं। गरीबों को क्षमता नहीं है कि खरीद कर पानी पी सके। सरकारी नल जल योजना का पानी नहीं मिल पाने की स्थिति में लोग दूसरे वार्ड क्षेत्र से या दूसरे जल स्रोत से पानी लाकर पीने पर मजबूर हैं।लोगों ने एक बैठक कर मामले की शिकायत डीएम से करने की रणनीति बनाई है।