मुजफ्फरपुर।दीपक।
खनन विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण कार्य की समीक्षा जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा की गयी, जिसमें अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार उपस्थित थें। संबंधित राजस्व प्रदाता एजेन्सी के पदाधिकारी भी उपस्थित थें।

जिला पदाधिकारी ने बारी-बारी से सभी विभागों द्वारा खनन विभाग को उपलब्ध कराये गये राजस्व (राॅयल्टी एवं सिगनोरेज) की समीक्षा किया गया। ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, बाढ़ प्रमंडल, भवन प्रमंडल, बुडकों, नगर निगम, जिला परिषद, एल.ए.ई.यो. तिरहुत कनाल, एन.एच.ए.आई, विद्युत, पुल निगम, पी.एच.ई.डी. आदि के पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि 25 फरवरी से पूर्व निर्धारित एवं लक्षित राजस्व खनिज विभाग को उपलब्ध करायें। कोताही बरतने पर सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।











