Advertisement

मुजफ्फरपुर के युवा लेखक कुमार संदीप को मिला ‘हिंदी गौरव सम्मान-2026’

-मुजफ्फरपुर के युवा लेखक कुमार संदीप को मिला ‘हिंदी गौरव सम्मान-2026’

मुजफ्फरपुर।जिले के युवा लेखक कुमार संदीप को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “हिंदी गौरव सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें दुबई से संचालित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच “साहित्य अर्पण – एक पहल” द्वारा 12 मार्च 2026 को प्रदान किया गया।
बताया जाता है कि कुमार संदीप का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। साधारण परिवार में पले-बढ़े संदीप के सिर से कम उम्र में ही पिता का साया उठ गया था, लेकिन उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने हौसले को कमजोर नहीं होने दिया।

निरंतर मेहनत और साहित्य के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने कम समय में ही अपनी दो पुस्तकों का प्रकाशन कराया और हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।
साहित्यिक मंच द्वारा उन्हें हिंदी भाषा और साहित्य के उत्थान के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। कुमार संदीप की यह उपलब्धि न केवल बंदरा प्रखंड बल्कि पूरे मुजफ्फरपुर और बिहार के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।
संदीप जैसे युवा साहित्यकार आज के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभर रहे हैं और यह साबित कर रहे हैं कि मजबूत हौसले और निरंतर प्रयास से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।