-मुजफ्फरपुर: कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय मारुतिनंदन महायज्ञ का शुभारंभ
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक तिवारी। प्रखंड क्षेत्र के नुनफारा स्थित जय बाबा लक्ष्मी नारायण धाम में 9 दिवसीय मारुतिनंदन महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और आस्था से भरे इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश यात्रा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण स्थित बूढ़ी गंडक नदी के रतवारा तट से निकाली गई, जो गाजे-बाजे और जयकारों के बीच पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए उत्तर स्थित नुनफारा के यज्ञस्थल पर पहुंची। इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।
अयोध्या से पधारे आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत कलश स्थापना कराई। कुल 251 श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया और पवित्र जल भरकर यज्ञस्थल तक पहुंचे।

इस महायज्ञ के मुख्य यजमान नवीन ठाकुर एवं चुलबुल देवी हैं, जिन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य सुनील कुमार ठाकुर, मदन ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, मनोज ठाकुर, गोलू गिरी, सांसद प्रतिनिधि अवधेश साहनी, अविनाश कुमार डीएम, बसंत कुमार ठाकुर, योगेश आनंद, पप्पू ठाकुर, आयुष कुमार, नूनू कुमार, अनिल राम, प्रिंस कुमार ठाकुर, सुधांशु कुमार, प्रवीण ठाकुर, राकेश ठाकुर और पंकज ठाकुर सहित कई लोग सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।









