संवाददाता।मुजफ्फरपुर।
जिले के गायघाट में अंबेडकर विचार मंच द्वारा मध्य विधालय ककड़ियां में संत रविदास जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिराजे राम और संचालन हरेंद्र राम ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि संत रविदास सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा थे। उन्होने अपने विचारों और सिद्धांतो से सामाजिक कुरीतियों एवम अंधविश्वास के विरूद्ध जागृत किया। संत शिरोमणि रविदास युगों युगों तक प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे।

इस अवसर पर संबोधित करने वाले अन्य वक्ताओं में राजेंद्र साह पूर्व सरपंच, अशोक राय, रानी देवी पंचायत समिति सदस्य , राजा यादव युवा जदयू अध्यक्ष, कर्मवीर राम, अरुण राय, गौरव यादव, टुनटुन पासवान आदि प्रमुख थे।












